फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity supply should be as per the roster decided by the government

Bhadohi News: शासन से तय रोस्टर के हिसाब से हो बिजली आपूर्ति

Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply should be as per the roster decided by the government
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था जांच समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिजली की मांग एवं आपूर्ति को लेकर चर्चा की गई। बिजली निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि मुख्यालय, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तय रोस्टर से बिजली आपूर्ति की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, जिले में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफाॅर्मर की स्थिति और उसके रख-रखाव की व्यवस्था 1912 पर विद्युत से जुड़ी शिकायतों एवं निस्तारण की जानकारी अधिकारियों से ली। कहा कि 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंताओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों और लाइनमैनों के नाम व मोबाइल नंबर सूची चस्पा कराना सुनिश्चित करें। डीएम से कहा कि बिजली निगम की हर महीने समीक्षा करें। कहा कि ट्रांसफाॅर्मर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। मौके पर समिति के सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर सिंह, रतनपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सेंगर, विजय बहादुर पाठक, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, मुख्य अभियंता मनोज सोनकर, अधीक्षण अभियंता राधेश्याम, अधिशासी अभियंता आदित्य पाण्डेय, ऋषिदेव गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed