फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity supply of 12 villages disrupted due to storm and rain

Bhadohi News: आंधी-बारिश से 12 गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 12 villages disrupted due to storm and rain
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज/अभोली। जिले में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। करीब 20 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू न हेाने से लोग परेशान हैं। दो जगह पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। जिसे हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। रविवार के बाद सोमवार की रात सात से आठ बजे के बीच जिले के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए तो कुछ क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। महराजगंज के ठठरा फीडर से सोमवार की देर रात 11 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार की शाम सात बजे तक नहीं आई। इससे बाबूसराय, शिवरामपुर, सारीपुर, चेरापुर, सिंहापुर, नारायनपुर सहित 12 गांव के लोग प्रभावित हुए। जेई विनोद प्रजापति ने बताया की विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं। गोपीगंज -ज्ञानपुर मार्ग पर लालापुर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने पेड़ हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

अभोली : ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर गुआली में सड़क के किनारे शीशम के पेड़ की डाली टूटकर 440 वोल्ट के एबीसी केबल पर लटक गया। इससे भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के राजकुमार और बिजली विभाग के जेई ओम प्रकाश ने ग्रामीणों की मदद से तार के ऊपर से डाली को हटवाया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article