{"_id":"66fc5b91b28c63ace406bc38","slug":"electricity-cut-off-for-10-hours-without-notice-commotion-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-117359-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना सूचना 10 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना सूचना 10 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर में मंगलवार को बिना सूचना के करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को उमस और गर्मी में परेशान होना पड़ा और पेयजल की भी दिक्कत हुई। सुबह 10 बजे से कटी बिजली शाम को करीब साढ़े आठ बजे बहाल हुई। इसे लेकर नाराज लोगों ने ज्ञानपुर उपकेंद्र पर हंगामा किया।
मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद नगर की बिजली कट गई। सामान्य कटौती समझकर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। धीरे-धीरे समय गुजरता गया, लेकिन शाम होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कर्मचारियों से पूछने पर पता चलता कि आधे घंटे में आपूर्ति हो रही है, लेकिन शाम सात बजे तक बहाल न होने पर उपकेंद्र पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया।
नगर के पुरानी बाजार, बालीपुर, पुरानी कलेक्ट्रेट, देहाती समेत अन्य मोहल्लों में दिन भर बिजली नहीं रही। इससे पानी की आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। घरों में लगे टंकी के पानी खत्म हो गए। शाम को करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर आदित्य पांडेय ने बताया कि मरम्मतीकरण के कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। कुछ दिक्कतों के कारण दो घंटे विलंब से बहाल किया गया। संवाद