फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity Corporation recovered Rs 5.50 lakh dues

Bhadohi News: बिजली निगम ने 5.50 लाख बकाया वसूला

Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation recovered Rs 5.50 lakh dues
कारपेट सिटी फीडर क्षेत्र में बकाया वसूली को पहुंची विभागीय टीम। स्रोत- ंसंवाद
भदोही। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। एसडीओ के नेतृत्व में चले अभियान में कुल 39 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 5.5 लाख बिल बकाया वसूला जा सका। अभियान में कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल किए गए थे। इस दौरान शहरी क्षेत्र में खलबली मची रही। भदोही शहर के अंबरनीम, बाजार सलाबत खां, जमुनीपुर काॅलोनी, आलमपुर, नूरखांपुर, दरोपुर और बिजला आदि में अभियान चलाया गया। एसडीओ अवधेश पाल ने बताया कि मौजूदा समय बकाया वसूली पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि बिजली काटे जाने के बाद बिजली विभाग के लाइनमैन ही बिजली जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

यदि बिजली काटे जाने के बाद किसी ने स्वयं जोड़ी तो बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिल जमा न होने से आपूर्ति में दिक्कत होती है। इससे जिनका भुगतान सही होता है, उनकी आपूर्ति भी प्रभावित होती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान बिजली निगम के जेई अभिषेक प्रजापति, कार्पेट सिटी जेई रितेश अग्रहरि अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed