फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electricity coming and going every half hour

Bhadohi News: हर आधे-एक घंटे में आ-जा रही बिजली

Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
electricity coming and going every half hour
ज्ञानपुर। गर्मी के साथ जिले में बिजली की समस्या भी बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली कटौती हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। इस कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण भी फुंक रहे हैं। ओवरलोड के कारण बिजली विभाग के उपकरण जवाब देते जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 100 करोड़ की लागत से आरडीएसएस योजना संचालित हो रही है। इसके तहत पुराने व जर्जर तारों को बदले जाने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और अन्य कई कार्य कराए जाने हैं। डेढ़ साल से शुरू इस योजना की प्रगति इतनी धीमी है कि अब तक 40 फीसदी भी काम पूरा नहीं हो सका है। बिजली विभाग की सुस्ती का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। इस समय गर्मी में बिजली काटकर उपकरणों को बदला जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में ट्रिपिंग की समस्या भी है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया, खमरिया और गोपीगंज जैसे इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। ज्ञानपुर में सुबह तो बिजली ठीक से आती है, लेकिन शाम होते ही ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इस कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक रहे हैं। भदोही नगर में तीन दिनों से यह समस्या बनी है। हर आधे से एक घंटे के बीच ट्रिपिंग हो रही है। इस कारण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। चौरी व साउपुर उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में दिन में ट्रिपिंग की समस्या है। हालांकि पांच-दस मिनट में बिजली आ जाती है। यही हाल घोसिया, खमरिया, नई बाजार के अलावा सीतामढ़ी, वहिदानगर, ऊंज, दुर्गागंज, अभोली के इलाकों में बनी हुई है। इस संबंध में एक्सईएन आदित्य पांडेय ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से उपकरणों के गर्म होने का कारण यह समस्या बढ़ी है। निर्बाध आपूर्ति को लेकर विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह छह से 12 बजे तक बाधित रहेगी तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति

सुबह छह से 12 बजे तक बाधित रहेगी तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति



संवाद न्यूज एजेंसी

सुरियावां। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत पोल लगाने के साथ ही तार बदलने के कार्य चल रहे हैं। इसके चलते एक सप्ताह तक 33 केवी सुरियावां से जुड़े तीन उपकेंद्रों पर हर एक दिन के अंतरात में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह जानकारी जेई अभिषेक प्रजापति ने दी। बताया कि योजना के तहत 132 केवी फत्तूपुर से निकलने वाले 33 केवी सुरियावां फीडर पर पोल लगाने व तार बदलने का कार्य किया जाना है। इसको देखते हुए इन क्षेत्रों में होने वाली विद्युत आपूर्ति 29 मई को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा हर एक-एक दिन के अंतराल में अगले चार दिनों तक सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक यह कार्य किया जाएगा। बताया कि विभाग की ओर से यह शट डाउन 33 केवी सुरियावां से चलने वाले तीनों उपकेंद्र मोढ़, करियाव और सुरियावां उपकेन्द्र के उपभोक्ताओं पर लागू रहेगा। उपभोक्ता जरूरी काम बिजली कटने के पहले ही निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed