{"_id":"61bcde2ffba5fa05fe6f90c7","slug":"electricity-bill-of-six-lakhs-came-without-connection-bhadohi-news-vns6285004103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन आ गया छह लाख का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन आ गया छह लाख का बिजली बिल
विज्ञापन
नगर के एक कालीन कंपनी के नाम विद्युत विभाग द्वारा छह लाख रुपये बिजली का बिल भेजने से मालिकान सकते में आ गया। चूंकि कंपनी के नाम पहले से 12 कनेक्शन हैं और उन पर कोई बकाया नहीं है। इससे लोगों को स्पष्ट हो गया कि विभागीय त्रुटि से ऐसा हुआ है। कंपनी ने अधिशासी अभियंता को लिखे शिकायत में बिल निरस्त करने की मांग की है।
मामला नगर के कालीन फर्म आरएमसी कलेक्शंस का है। इसके संचालक कालीन निर्यातक हाजी अब्दुल रब अंसारी ने बताया कि कंपनी के नाम पहले से 12 बिजली कनेक्शन हैं और सबका बिल भुगतान समय पर होता है तथा वर्तमान में कोई बकाया नहीं है, लेकिन दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर छह लाख चार हजार नौ सौ बाइस रुपये का बिजली बिल आया। बताया कि आवश्यक पड़ताल के बाद उन्हें अहसास हो गया कि यह विभागीय गड़बड़ी से हुआ है। इसके बाद जब बिल की प्रति मंगाकर देखा तो उसमे कंपनी के मामदेवपुर बंधवा इकाई पर विद्युत कनेक्शन का बिल लिखा था। जबकि वहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया है।
उन्होंने शुक्रवार को एक्सईएन को पत्र लिख कर बिल निरस्त करने की मांग की। इस बाबत एक्सईएन अभिषेक यादव ने कहा कि शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। एसडीओ से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।