फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Election code of conduct stopped the speed of free distribution

चुनाव आचार संहिता ने रोक दी नि:शुल्क वितरण की गति

Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Election code of conduct stopped the speed of free distribution
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आदर्श आचार संहिता ने नि:शुल्क राशन और खाद्य सामानों के वितरण की गति को पूरी तरह से रोक दिया है। वितरण पर रोक लगने के बाद भी सोमवार को ब्लाक गोदाम ककराही मंडी परिषद से राशन, जंगीगंज से खाद्य सामानों का उठान कोटेदारों ने बेरोकटोक कराया। कार्डधारक महेंद्र कुमार, आदर्श, शबनम ने बताया कि सात जनवरी तक लगभग 60 फीसदी कोटे की दुकानों से राशन के साथ खाद्य सामान कार्डधारक पा चुके हैं। किसी कारणों से निलंबित होने वाली दुकानें के लाभार्थी एक फीसदी भी लाभ नहीं उठा सके हैं। यदि शासन-प्रशासन आचार संहिता का पालन कराना चाहता है तो खाद्य सामानों को रोक कर राशन का वितरण कराया जाना चाहिए, जो नहीं हो रहा है। एक ओर खाद्य एवं रसद आयुक्त जिले में निर्देश जारी कर केंद्र, प्रदेश सरकार के फोटोयुक्त पैकेटों में मिलने वाले सामान के वितरण पर रोक लगाकर नया निर्देश जारी करने की बात कह रहा है, वहीं तीसरे दिन तक कोई नया आदेश तक नहीं आया है। ब्लाक गोदाम पर तैनात कर्मचारी कोटेदारों तक उसी फोटोयुक्त वाले खाद्य सामानों का उठान करा रहे हैं, जिस पर रोक लगी है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि 65 फीसदी खाद्य सामान कोटेदारों के यहां से बंटने पर आचार संहिता लगी है। ऐसी स्थिति में अब बिना फोटो वाले सामानों का उठान ही कोटेदारों तक कराया जा रहा है। वितरण के सवाल पर आपूर्ति विभाग के अधिकारी यह कहने में देर नहीं कर रहे हैं जब उन्हें स्पष्ट निर्देश मिलेगा, तभी वितरण सुनिश्चित कराया जा सकेगा। यदि कोई कोटेदार रोक के बावजूद गोदाम से सामान का उठान करा रहे हैं तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed