फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly man dies after being hit by a vehicle while out at the market.

Bhadohi News: वाहन की टक्कर से बाजार निकले वृद्ध की मौत

Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a vehicle while out at the market.
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव निवासी बुनियाद सिंह (70) की मंगलवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह किसी काम से बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर दवा लेने जा रहे थे। इस बीच आनंदडीह बाजार में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में बुनियाद सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उक्त मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed