फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eighth death in Bhadohi fire fourth death in the same family

भदोही अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा: अब तक नौ लोगों ने तोड़ा दम, एक ही परिवार में चौथी मौत से कोहराम

Fri, 07 Oct 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 07 Oct 2022 12:09 PM IST
सार

Bhadohi Durga Puja Pandal Fire: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है।  शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। 

विज्ञापन
Eighth death in Bhadohi fire  fourth death in the same family
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। औराई अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें सीमा पत्नी स्वर्गीय अवधेश ने ट्रामा सेंटर और मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा ने सर सुंदर लाल इमरजेंसी वॉर्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बारी गांव निवासी सीमा अग्निकांड में मारे गए सुजल की मां है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीमा मृतक हर्षवर्धन उर्फ सूजल की मां है। इसके पहले इसी परिवार में पूर्व प्रधान जया देवी, उनका पोता सूजल और नवीन की मौत हुई थी। अब एक और मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


 

Eighth death in Bhadohi fire  fourth death in the same family
अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजन से बात करते भदोही के डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि औराई में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर चल रहे शो के दौरान लगी आग से 77 लोग झुलस गए थे। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अभी कई अन्य लोग वाराणसी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार लगातार मरीजों का हाल-चाल ले रहे हैं।

मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में गुरुवार को आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने इन टीमों को इस घटना में झुलसे लोगों की निगरानी का निर्देश दिया है। डीएम ने वाराणसी में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह और जिले में भर्ती मरीजों के लिए एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
पढ़ें: प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: एक-दूसरे को रौंदते हुए बदहवास भाग रहे थे लोग, दब गए थे छोटे बच्चे, चीख-चिल्ला...
 

Eighth death in Bhadohi fire  fourth death in the same family
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala
पंडाल में ढोल बजा रहा था  राममूरत गौतम
हादसे के चार दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ने वाले सहसेपुर खरका निवासी राममूरत गौतम ढोल बजाने का कार्य करते। सोमवार रात भी जब पंडाल में आग लगी थी तो उस वक्त आरती के दौरान राममूरत गौतम ढोल ही बजा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। 
 

झुलसे लोगों के बेहतर इलाज के लिए 8 लाख 95 हजार जारी

पूजा पंडाल में आग की घटना में झुलसे लोगों के बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष के तौर पर आपातकालीन फंड से धनराशि उपलब्ध कराई है। वाराणसी, प्रयागराज व भदोही के अस्पतालों में उपचार के लिए पहली किस्त के रूप में आठ लाख 95 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed