फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight-year-old girl commits suicide in Bhadohi terrifying step closed room brother sister informed father

UP: भदोही में नौ साल की बच्ची की फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 29 Dec 2024 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के सर्रोई बाजार में बच्ची की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Eight-year-old girl commits suicide in Bhadohi terrifying step closed room brother sister informed father
सर्रोई बाजार में बच्ची की माैत के बाद माैके पर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही कोतवाली के सर्रोई बाजार में रविवार को नौ वर्षीय बच्ची ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए थे। वहीं उनके तीन अन्य भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। बच्ची ने कमरे के एंगल में साड़ी के सहारे फंदा लगाया था। वहीं कमरे के दरवाजे के बाहरी हिस्से पर दिल भी बने हुए थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कछवा बढ़ापुर निवासी रामसागर सरोज मजदूर हैं। वे अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ सर्रोई बाजार निवासी सिद्धनाथ पांडे के पंपिंग सेट वाले कमरे में किराये पर रहते थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार की सुबह नौ बजे पति-पत्नी काम पर चले गए। उनके चार बच्चे रिया सरोज (9), बिंदिया (13), नंदिनी (6) और शिवा (4) साल घर पर ही थे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब रिया घर के कमरे में ही थी। वहीं तीन अन्य बच्चे बाहर अन्य साथियों के साथ खेल रहे थे। इस बीच रिया ने कमरे को अंदर से बंदकर एंगल पर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर जब बच्चे थोड़ी देर बार दरवाजा खुलवाने लगे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो बच्चों ने पिता को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
सूचना के बाद पहुंचे रामसागर ने भी दरवाजा पीटा, लेकिन कोई आवाज न आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ी और टीनशेड हटाकर देखा तो रिया फंदे से झूल रही थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे के बाहरी दरवाजे पर दो दिल के निशान भी बने थे। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के हर एक पहलु की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed