{"_id":"67c89d54747da802a4086d37","slug":"eight-projects-of-nagrodaya-yojana-got-approval-development-work-will-be-done-with-rs-599-crores-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-123174-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नगरोदय योजना के आठ परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 5.99 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नगरोदय योजना के आठ परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 5.99 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
भदोही। नगरोदय योजना के तहत भदोही नगर पालिका परिषद की ओर से शासन को भेजे गए 6.24 करोड़ के प्रस्ताव में से एक को छोड़कर 5.99 करोड़ के आठ प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। आठ प्रस्तावों में एक बरात घर, पार्क, लाईब्रेरी, ओपन जिम, दो तालाबों के सुंदरीकरण के अलावा दो मार्गों का निर्माण शामिल है। अभी धन जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह का कहना है कि शीघ्र ही फंड भी जारी हो जाएगा।
आने वाले दिनों में कुछ बड़ी परियोजनाएं भदोही नगर क्षेत्र में धरातल पर उतरेंगी। इसमें सबसे मुख्य है ओपन जिम, बरात घर व स्टडी सेंटर व लाईब्रेरी। तीनों के लिए चौरी रोड पर अभयनपुर में स्थल पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। जिन पर 3.44 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसके अलावा छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए दो तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इसमें हनुमानगढ़ी तालाब और फत्तुपुर स्थित राजा तालाब शामिल है। दोनों के सुंदरीकरण पर 1.26 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 84 लाख से बनने वाले दो सीसी रोड व नाली हैं। जिनसे शहर के विकास को गति मिलेगी। रजपूरा आवासीय योजना फेज प्रथम में अशोक वाटिका चिल्ड्रेन पार्क के सौदर्यीकरण पर 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कालीन कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति सदस्य इम्तीयाज अंसारी ने डीएम से तालाबों के सुंदरीकरण की मांग की थी। जिसे स्वीकृति मिल गई है। ईओ ने बुधवार को अवर अभियंता व राजस्व विभाग के लोगों के साथ फत्तुपुर स्थित राजा तालाब का निरीक्षण किया जिसका क्षेत्रफल 6 बीघे 10 धूर है। बताया कि तालाब के चारों ओर पैदल पथ बनाया जाएगा। बाउंड्री वाल के साथ बैठने आदि की व्यवस्था कराई जाएगी।
--
ईओ वर्जन--
आठ परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ मैं स्वयं लखनऊ आया हूं। आशा है कि शीघ्र ही धन जारी कर दिया जाएगा और शीघ्र निविदा आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। -धर्मराज सिंह, ईओ नगर पालिका भदोही।

ईओ वर्जन