फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight on chairman, 88 filed for member

Bhadohi News: अध्यक्ष पर आठ, सदस्य के लिए 88 ने भरा पर्चा

Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eight on chairman, 88 filed for member
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए आठ और सदस्य के लिए 88 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। गोपीगंज से कांग्रेस प्रत्याशी माबूद खान ने समर्थकों संग नामांकन किया। चौथे दिन अध्यक्ष के 22 और सदस्य के 69 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन को लेकर तहसीलों में गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव के दूसरे चरण में 17 अप्रैल से ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में नामांकन शुरू हुआ। शुरूआत में उम्मीदवारों ने पर्चा लिया। उसे भरने के बाद अब नामांकन करना शुरू कर दिया। ज्ञानपुर तहसील में गोपीगंज नगर पालिका के कांग्रेस प्रत्याशी माबूद खान सहित दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, सदस्य पद पर 22 ने नामांकन किया, जबकि ज्ञानपुर से वार्ड नौ की निवर्तमान सभासद श्रीदेवी सहित छह ने पर्चा भरा। भदोही तहसील में भदोही नगर पालिका से अध्यक्ष का एक और सदस्य के 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सुरियावां से अध्यक्ष पद पर एक, सदस्य पर पांच, खमरिया में अध्यक्ष पर दो, घोसिया में दो ने पर्चा भरा। बृहस्पतिवार को कुल अध्यक्ष के आठ और सदस्य के 88 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। भदोही नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 28, गोपीगंज में अध्यक्ष का एक, सदस्य का आठ नामांकन पत्र बिका। ज्ञानपुर में अध्यक्ष के लिए दो, सदस्य के लिए 15, सुरियावां में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए आठ, नई बाजार में सिर्फ सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। खमरिया में अध्यक्ष के लिए चार, सदस्य के लिए तीन, घोसिया में सदस्य के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सातों निकायों में अध्यक्ष के 22 और सदस्य के 67 नामांकन पत्रों को वितरित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने अध्यक्ष और सदस्य के सभी प्रत्याशियों से कहा कि 24 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 को नाम वापसी, 28 को प्रतीक आवंटन, 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed