फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight millimetres of rain fell, temperature dropped by two degrees

Bhadohi News: आठ मिलीमीटर हुई बारिश, दो डिग्री गिरा तापमान

Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Eight millimetres of rain fell, temperature dropped by two degrees
ज्ञानपुर। उमस भरी गर्मी से लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है। सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर बाद हवा की दिशा में बदलाव होने से मौसम परिवर्तित हुआ। आसमान में बादलों की जमघट हुई तो आधे घंटे के लिए तेज बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली है। तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई है। सबसे अधिक बारिश सुरियावां और ज्ञानपुर क्षेत्र में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने से मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार और रविवार को अच्छी बारिश की होने की संभावना है। शुक्रवार को आठ मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन



आगामी दो दिन तक अच्छी बारिश होने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने से मौसम में बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



आधे घंटे की बारिश में कई क्षेत्रों में जलजमाव

शुक्रवार को आधे घंटे की बारिश में जनपद के कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें कीचड़ से सन गई। सुरियावां, ज्ञानपुर में कई सड़कों पर जलभराव हो गया था। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed