{"_id":"6826350f97ce7c3f4402f214","slug":"effigy-of-madhya-pradesh-minister-burnt-over-controversial-statement-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-126150-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के मंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के मंत्री का फूंका पुतला
विज्ञापन
भदोही। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बोल पर नाराज जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर नगर के अजिमुल्लाह चौराहे पर पुतला दहन किया। नाराज कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लिए हुए और भाजपा के मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि विजय शाह ने न केवल देश की बहादुर बेटी का अपमान किया है बल्कि भारतीय सेना पर अप्रिय टिप्पणी की है।
पार्टी नेताओं ने भारतीय सेवा की अधिकारी सोफिया कुरैशी को विरांगना की संज्ञा दी और कहा कि एक ओर वे पाकिस्तानी फौज के साथ लड़ रही थी और इधर मंत्री विजय शाह उन्हें आतंकवादियों की बहन बता रहे थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घृणित और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी है। देश द्रोह से कम अपराध नहीं है। किसी राज्य सरकार के मंत्री का इस तरह से अनर्गल बयान संकीर्ण मानसिकता, सांप्रदायिक विद्वेष और गैर जिम्मेदाराना रवैया की पहचान है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र दूबे ने ऐसे मंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस्तीफा ना देने की स्थिति में उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि विवादित टिप्पणी का संज्ञान न्यायालय ने तो ले लिया है लेकिन दुख इस बात का कि राष्ट्रीयता की बात करते नहीं थकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। कहा गया कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो इसे मौन समर्थन माना जाएगा।
प्रदर्शन में दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, मसूद आलम, मुशीर इक़बाल, त्रिलोकी नाथ बिन्द, सुरेश गौतम, सुबुक्तगीन अंसारी, शबाना खातून, नाज़िम अली, संजू कन्नौजिया, स्वालेह अंसारी, शमसीर अहमद, मनोज गौतम, राजाराम दूबे, अनीश शेख, शक्ति मिश्रा, सरफराज अहमद, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, राजेश पाल, बंशीधर शुक्ला, श्लोक मिश्रा, मुन्ना तिवारी, अकबर अंसारी, रमाशंकर बिन्द, शिव पूजन मिश्रा, संजय पाण्डेय, मकोई लाल, महताब हुसैन, अमन अली, रेहान शेख, गिरजा शंकर, शाहिद अली, मोनू, मेराज, इश्तीयाक राइन, शारिक, तंज़ील आदि लोग उपस्थित रहें।