फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

सुमंगला का आज आगाज, टापर होंगी पुरस्कृत

Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुक्रवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आगाज होगा। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टापटेन में शामिल छात्राओं को पांच हजार नकद और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बालिकाओं को जन्म से लेकर पढ़ाई तक कुल छह चरणों में 15 हजार रुपए देकर लाभान्वित किए जाने के लिए चलाई गई शासन की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लांचिग 25 अक्टूबर को दोपहर एक बजे काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर से की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अमला बृहस्पतिवार को दिन भर लगा रहा। करीब 1500 बेटियों की आनलाइन फीडिंग अब तक हो सकी है जबकि योजना में 20 हजार बेटियों को लाभान्वित करना है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि योजना के शुभारंभ पर पहुंचे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने जिले के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप टेन में आने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ लेकर कॉलेज आएं। छात्राओं के साथ उनके
विज्ञापन

बेटियों को ऐसे मिलेगा लाभ
-----
बालिका के जन्म पर - 2000
एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के उपरांत - 1000
कक्षा प्रथम में प्रवेश पर - 2000
कक्षा छह में प्रवेश पर - 2000
कक्षा नौ में प्रवेश पर - 3000
स्नातक या दो वर्षीय या अधिक अवधि पर डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 5000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed