फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga puja pandal fire Bhadohi Two girls died again today now death toll reached 12

भदोही अग्निकांड: आज फिर दो किशोरियों की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 12, बढ़ते मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 09 Oct 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 06:37 PM IST
सार

भदोही दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में झुलसे लोगों के जान गंवाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को बीएचयू अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसी दो किशोरियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Durga puja pandal fire Bhadohi Two girls died again today now death toll reached 12
भदोही के इसी पूजा पंडाल में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई में दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड प्रकरण में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आग की घटना में झुलसे लोगों के जान गंवाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को झुलसी दो किशोरियों बॉबी (15) और प्रीति (16) की इलाज के दौरान बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को भी दो लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक इस प्रकरण में 12 लोगों की मौत हो चुकी है>

विज्ञापन


फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में झुलसे 70 मरीज भर्ती हैं और 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन परिवार के लोग झुलसे हैं, वे चिंतित हो गए हैं। बेहतर उपचार के दावे के बीच बढ़ते मौत के आंकड़ों से लोग सहम गए हैं। दो अक्तूबर की रात पूजा पंडाल में आग लगने से 80 से अधिक लोग झुलस गए थे। पहले दिन पांच  लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर में पांचवी मौत

झुलसे लोगों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, सर सुंदर लाल अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर हर जगह अधिकारियों की टीम भी लगाई गई है, लेकिन झुलसे लोग एक-एक करके काल कवलित हो रहे हैं। अकेले बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति गौतम के यहां पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी जयदेवी, बहू सीमा, पौत्र सुजल, नवीन और पौत्री बॉबी ने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Durga puja pandal fire Bhadohi Two girls died again today now death toll reached 12
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाए गए थे झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह औराई निवासी मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, आयोजक के बड़े पिता उपरौठ निवासी शिवपूजन यादव, सेउर निवासी आरती देवी पत्नी जितेंद्र चौबे, सहसेपुर निवासी ढोल वादक राम मूरत गौतम, जेठूपुर चौरा निवासी अंकुश सोनी और पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव की मौत हो चुकी है। अब भी अस्पतालों में 70 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसमें 10 की हालत चिंताजनक बनी है।

पूजा पंडाल अग्निकांड में मृत बच्चों के नाम से शुरू होगी स्कॉलरशिप

Durga puja pandal fire Bhadohi Two girls died again today now death toll reached 12
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

पूजा पंडाल अग्निकांड में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी खुद इस मामले में नजर बनाये हुए हैं। प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंच कर घायलों व परिजनों का हालचाल ले रहे हैं।
पढ़ें: दिल्ली आने-जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, त्योहार के लिए चलेंगी 14 जोड़ी ट्रेनें

हालांकि हादसे की जांच, कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता एवं झुलसे बच्चों की पढ़ाई से जुड़े कई सवाल अब तक अनुत्तरित हैं। अमर उजाला से विशेष वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में मृत बच्चों की स्मृति में उनके स्कूल में स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। प्रत्येक वर्ष स्कूल के बहादुर बच्चे को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed