फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga pandal permission at 42 places in the district

जिले में 42 स्थानों पर दुर्गा पंडाल की अनुमति

Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Durga pandal permission at 42 places in the district
ज्ञानपुर। जिले में शारदीय नवरात्र की तैयारी तेज हो गई है। सात अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र में दुर्गा पंडाल स्थापना के लिए समितियां सक्रिय हो गई है, हालांकि कोविड को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अब तक मात्र 42 पंडाल स्थापित करने की अनुमति मिली है। दो दिन में इसकी संख्या बढ़ सकती है, लेकिन पूर्व के वर्षों की अपेक्षा अबकी बार 10 से 15 फीसदी ही पंडाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण 2020 में नवरात्र, राम नवमी और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन सादगी के साथ गुजर गए। कोरोना की दूसरी लहर के सामान्य होने के बाद हर गतिविधियां शुरू हो गई है, हालांकि सतर्कता भी बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से चुनिंदा स्थानों पर ही दुर्गा पंडाल स्थापित करने की अनुमति दी जा रही है। औराई तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि अब तक 12 स्थानों पर अनुमति दी गई है। किसी नए स्थान या भीड़ भाड़ वाले स्थल पर पंडाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। भदोही में 14 और ज्ञानपुर में 16 जगह पंडाल स्थापित होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नवरात्र और दुर्गा पूजा पंडालों में कोरोना गाइडलाइन का पालना करना अनिवार्य होगा। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर पंडाल स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed