फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga idols in harmony

सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

Sat, 24 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 24 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Durga idols in harmony
 24 अक्टूबर को मोहर्रम की दसवीं के चलते प्रशासन दोनो पर्वों को लेकर गत एक पखवारे से हलाकान था। भदोही नगर के 49 व नईबाजार की तीन प्रतिमाओं को छोड़ बाकी प्रतिमाएं बाईपास मार्ग से रवाना हुईं।
विज्ञापन

प्रशासन की तैयारी थी कि दोपहर 12 बजे तक सभी प्रतिमाएं एकमा तिराहे पर पहुंच जाएंगी ताकि दोपहर 2 बजे तक विसर्जन जुलूस को अजिमुल्लाह चौराहे से आगे रवाना कर दिया जाए। पुलिस की तैयारी सटीक रही और समय से प्रतिमाएं ऊगापुर की ओर रवाना हो गईं। जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल भक्त मां के जय जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। कई पंडालों के साथ श्रद्धालुओं की टोली थी जो नाचते गाते चल रहे थे। भदोही नगर के तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पास भारी फोर्स तैनात की गई थी। इसके अलावा पुलिस ने सामाजिक लोगों से भी सहयोग लिया जिससे गत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष एक घंटा पहले प्रतिमाएं संवेदनशील इलाके से गुजर गईं। सायं चार बजे अंतिम प्रतिमा लिप्पन तिराहे से आगे बढ़ते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों समेत संभ्रांत लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद नागरिकों ने पुलिसि को और पुलिस ने नागरिकों को बधाई दी।
विज्ञापन

विसर्जन जुलूस के लिए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस लगाने के साथ साथ कई स्थानों पर सीसी कैमरे और छतों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था जो दूरबीन से लैस थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव ने संभाल रखी जिनके नेतृत्व में एसडीएम भदोही आशाराम यादव, सीओ एपीसिंह, शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव सब जुलूस के साथ साथ लगे रहे। जुलूस निकल जाने के बाद पुलिस ने विशेष रूप से एडवोकेट  विकास यादव, उमेश कुमार गुप्ता मुन्ना, विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, राजेश जायसवाल, ओम सिंह, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, शिवशंकर  यादव, रवि जायसवाल, ब्रम्ह जायसवाल, अविनाश चौरसिया, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्य, अमित सिंह, पंकज जयसवाल, प्रिंस गुप्ता, कमलेश जायसवाल आदि के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed