फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dump 29 million in the development of 561 panchayats

561 पंचायतों में डंप हुए विकास के 29 करोड़

Mon, 13 Jun 2016 01:33 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Mon, 13 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dump 29 million in the development of 561 panchayats
रुपये - फोटो : DEMO Pics
पंचायत चुनाव के छह माह बाद भी अफसरों की उदासीनता से 561 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ा है। राज्य वित्त और 14वें वित्त का करीब 29 करोड़ ग्राम पंचायतों के खातो में डंप पड़ा है। नियमों के चक्कर में ज्यादातर ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना पूरी नहीं हो सकी। जिन गांव में कार्ययोजना बनी है वहां के ग्राम प्रधान ब्लॉक और विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं। प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन


अक्तूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव के बाद ग्रामसभाओं में  विकास की आस जगी थी। केंद्र सरकार ने 14वें वित्त में ग्राम पंचायतों में पहले से अधिक बजट भी दे दिया लेकिन चुनाव के छह माह बाद भी ग्राम पंचायतों का विकास कार्य ठप पड़ा है। ग्राम पंचायतों के पैसे से लाल हो रहे ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की धांधली और बंदरबाट रोकने के लिए केंद्र सरकार ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत गांव में खुली बैठक कर पांच वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


कार्ययोजना के आधार पर गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे।  ग्राम प्रधान 50 हजार तक ही खर्च कर सकेंगे। ग्रामसभाओं में ज्यादातर कार्य 50 हजार से अधिक होने पर ग्राम प्रधान ब्लॉक और विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं लेकिन कार्ययोजना तैयार न होने से राज्य वित्त का 13 करोड़ और 14वें वित्त का 16 करोड़ डंप पड़ा है। नियमों में उलझकर ग्राम प्रधान कार्ययोजना तैयार नहीं करा पा रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार है तो उसकी स्वीकृति कराने के लिए पापड़ बेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed