{"_id":"5d90fd148ebc3e014e280511","slug":"dug-road-broken-contact-bhadohi-news-vns486532639","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने खोदी सड़क, संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने खोदी सड़क, संपर्क टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। तीन दिन की बारिश से ग्रामीण अंचलो में जलजमाव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में जलजमाव और घरों में पानी भरने से लोग परेशान हो गए हैं। पानी निकासी के लिए ग्रामीणों ने प्रमुख मार्गों को काट दिया जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
ज्ञानपुर-असनांव मार्ग पर जंगला गांव के समीप ग्रामीणों ने करीब पांच फीट तक मार्ग को काट दिया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। दुपहिया वाहन निकालने के लिए 10 से 15 रुपये लिए जा रहे हैं। ज्ञानपुर नगर को पुरानी देहाती से जोड़ने वाले मार्ग को भी काट दिया गया है, जिससे पटरी के सहारे दुपहिया वाहन ही आगे जा पा रहे हैं। ज्ञानपुर से सटे गिरधरपुर गांव में ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग को काट दिया गया है, हालांकि मार्ग एक फीट ही काटा गया है, जिससे यातायात प्रभावित नहीं है। भिदिउरा के ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों ने रविवार को ज्ञानपुर प्रधानमंत्री सड़क को कई जगह से जेसीबी लगाकर कटवा दिया है। नाले पर बने सड़क का पुल भी जेसीबी से तोड़वा दिया है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले कई गांव के लोगों का ज्ञानपुर मुख्यालय से संपर्क टूट गया। प्रधान की अदूरदर्शिता से जच्चा बच्चा केंद्र का एंबुलेंस भी जिला अस्पताल तक नहीं जा सकता। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और साहित्यकार डॉ. राजकुमार पाठक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सुरियावां-अभिया रोड से मीरगंज, जंघई मार्ग पर बना दीनदयाल सेतु अभिया में मार्ग तीन फीट धंस गई। इससे आवागमन जानलेवा हो गया है। उक्त सड़क के धंसने से जौनपुर, प्रतापगढ़, मछलीशहर आदि का आवागमन ठप हो गया है। साइकिल और बाइक सवार तो आते-जाते हैं लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे।