{"_id":"6394ca9586fade5be40da9a9","slug":"dues-of-three-crores-will-be-recovered-from-800-vehicle-owners-bhadohi-news-vns687923729","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 800 वाहन स्वामियों से होगी तीन करोड़ की बकाया वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 800 वाहन स्वामियों से होगी तीन करोड़ की बकाया वसूली
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बिना टैक्स जमा किए फर्राटा भर रहे वाहन स्वामियों की अब खैर नहीं। एआरटीओ ने ऐसे 800 वाहन स्वामियों को डिमांड नोटिस भेजा जा रहा है, जिनके ऊपर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का राजस्व बकाया है। इन वाहन स्वामियों से लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली होगी। विभाग ने इन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। तय समय में बकाया जमा नहीं करने पर आरसी जारी की जाएगी।
राजस्व वसूली के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी सख्त हैं। उन्होंने अभियान चलाकर बकाया टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एआरटीओ ने ऐसे 800 वाहन स्वामियों को चिह्नित किया है। इन वाहन स्वामियों को डिमांड नोटिस भेजा जा रहा है। जिले में ऐसे कई वाहन है, जिनका टैक्स 20 साल से अधिक समय से बकाया है। विभाग की ओर से कई बार उन्हें कहा गया लेकिन वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब विभाग ने डिमांड नोटिस भेज कर ऐसे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार, 350 वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिन पर 50 हजार से एक लाख तक टैक्स बकाया है। अन्य वाहन स्वामियों पर 10 हजार से 50 हजार बाकी है। डिमांड नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर तय समय में बकाया जमा नहीं करते हैं तो आरसी जारी की जाएगी।
जिले में कितने वाहन ऐसे भी है, जो कबाड़ हो चुके हैं। ऐसे वाहनों के स्वामियों की उदासीनता के कारण एआरटीओ में वाहनों का पंजीकरण अभी तक चल रहा है। कुछ लोगों का दस साल से टैक्स बकाया है। इसका ब्याज हर साल बढ़ रहा है। एआरटीओ अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जब वाहन विभाग में पंजीकृत है, तो विभाग वाहन स्वामियों से टैक्स लेगा। जिन वाहनों का संचालन बंद है, वे एआरटीओ से पंजीयन निरस्त करवा लें।
विज्ञापन
टैक्स बकाएदारों को डिमांड नोटिस भेजा जारहा है। जिले में 800 वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है। समय से टैक्स जमा नहीं करने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व की वसूली की जाएगी। - अरुण कुमार, एआरटीओ।