फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to indifference fertilizer is not being made at MRF center

Bhadohi News: एमआरएफ सेंटर पर उदासीनता के चलते नहीं बन रही खाद

Fri, 08 Mar 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Due to indifference fertilizer is not being made at MRF center
ज्ञानपुर। जनपद के सभी निकायों में करोड़ों रुपये की लागत से बना मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) चालू कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते सेंटर पर अभी कूड़ा कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। सेंटरों पर सूखा व गिला कचरा एक ही में डंप किया जा रहा है। भदोही, गोपीगंज सेंटर पर तो कूड़ा कचरा से बाटल, लोहा, प्लास्टिक अलग कर लिया जाता है, लेकिन अन्य सेंटरों पर ऐसा नहीं है। निकायों से रोजाना करीब 55-60 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन

निकायों में बने एफआरएफ सेंटर पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। जहां पर स्थितियां अलग रही, सेंटर चालू है, वहां पर गिला कचरा से खाद नहीं बनाया जा रहा है। जिले में भदोही, गोपीगंज दो नगर पालिका है, ज्ञानपुर, खमरियां, घोसिया, सुरियावां, नई बाजार पांच नगर पंचायत है। यहां कुल 128 वार्ड है, जहां करीब 3 लाख की आबादी निवास करती है। निकाय से हर दिन करीब 55-60 टन कूडा कचरा निकलता है। जिसका कलेक्शन डोर टू डोर किया जाता है।
विज्ञापन

शासन की सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए एफआरएफ सेंटर बनाया गया है। जहां गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कर खाद बनाई जानी है, लेकिन यहां अभी गीले कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। जिसके कारण लाखों खर्च कर बनाए गए सेंटरों का उद्देश्य फिलहाल पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed