फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to continuous rain, there is a difference of four degrees between day and night temperature

Bhadohi News: लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में चार डिग्री का अंतर

Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Due to continuous rain, there is a difference of four degrees between day and night temperature
ज्ञानपुर। मौसम विभाग के अनुसार भदोही जिले में जिले में सोमवार को 18 एमएम बारिश हुई। लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में केवल चार डिग्री का अंतर रहा। सोमवार को दिनभर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। रविवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पहली बार अगस्त में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश हुई है। बरसात के पानी से खेत लबालब हो गए। पानी बिन सूखी रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। वहीं चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में सतर्क रहना है, क्योंकि बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन पीके सिंह ने बताया कि मौसम बदला है। ऐसे में सेहत को लेकर अलर्ट रहें। इससे स्किन संबंधी समस्या के साथ-साथ वायरल फीवर हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को 18 एमएम बारिश हुई। दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। बताया कि आगामी एक से दो दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed