फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DSO at loggerheads head office, Kotedar

डीएसओ कार्यालय में भिड़े प्रधान, कोटेदार

Sun, 23 Oct 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 23 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।आरटीआई के  तहत कोटे की दूकान से संबंधित सूचना मिलने में हो रही लेटलतीफी पर जानकारी के  लिए जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे ग्रामप्रधान और एक कोटेदार के बीच भिड़ंत हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस के दौरान एक पक्ष से अपशब्दों का जमकर इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन

    विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) के  सामने हुई भिड़ंत के दौरान समर्थन में अन्य कोटेदार भी आ गए। कोटेेदार के  साथ एक दलाल किस्म का व्यक्ति भी          प्रधान को हड़काते नजर आया। इस दौरान प्रधान और कोटेदार की भिड़ंत से आपूर्ति समेत अन्य विभागीय कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके  बाद कोटेदारों की तादाद अधिक देख कर प्रधान मौके  से खिसक लिया। 
विज्ञापन

कोटेदार की हरकत देखकर लोग दंग रह गए। प्रधान जहां कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाता रहा, वहीं कोटेदार का कहना था कि अनाज सही ढंग से वितरण के बाद भी उसे फर्जी सूचना मांगकर परेशान किया जा रहा है। कोटेदारों के इस रवैये से सूचना की जानकारी करने आए कई अन्य शिकायतकर्ता भी चले गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि  विभाग की मिलीभगत से उन्हें सूचनाएं देने में हीलाहवाली की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   उधर इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। सांसद की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण पूरी जानकारी नहीं ले सका। जानकारी प्राप्त कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed