फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drug sold on medical license, confiscated without license

बिना लाइसेंस के मेडिकल पर बिकती मिली दवा, जब्त

Wed, 28 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Drug sold on medical license, confiscated without license
चौरी। थानाक्षेत्र के ममहर बाजार के मेडिकल स्टोर पर बुधवार को औषधीय विभाग की ओर से पुलिस बल के साथ छापा मारा। इससे मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। एक मेडिकल स्टोर पर बगैर लाइसेंस के दवाएं बेचते पाया गया। विभाग ने दवाओं को जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त मिर्जापुर औषधि अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में ममहर बाजार में पहुंची टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर जीवन रक्षक औषधि का भंडारण किया गया था और संचालक मुन्नालाल विक्रय करता पाया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि संचालक मुन्नालाल के पास कोई लाइसेंस नहंी था, जिस पर विभाग सभी दवाओं को जब्त कर लिया और कुछ दवाओं की जांच के लिए नमूने भी लिए। अभी इस मामले में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, हालांकि टीम थाने पर डटी है। सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कुछ दवाओं की जांच के लिए नमूने भी लिए गए। बताते चलें कि चौरी के अलावा सुरियावां, मोढ़, ऊंज, औराई, महराजगंज समेत अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध ढंग मेडिकल स्टोर संचालित हैं, लेकिन विभागीय स्तर से जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed