फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver injured in collision of roadways bus and magic

रोडवेज बस व मैजिक की टककर में चालक घायल

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in collision of roadways bus and magic
औराई थाना क्षेत्र में माधोसिंह चौराहा के पास मंगलवार को दोपहर में उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब वाराणसी से प्रयागराज जाते समय रोडवेज बस और मैजिक वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक सुशील कुमार शुक्ला (35) निवासी तिलौरी कुंडा प्रतापगढ़ घायल होकर मैजिक वाहन में फंस गया। मामला गंभीर होते देख रोडवेज चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि हाईवे के दक्षिणी छोर स्थित अंडरपास ब्रिज पर रोडवेज बस चालक ने सवारी बैठाने के लिए ब्रेक लगाया, उसी दौरान पीछे से आ रहा मैजिक वाहन बस से टकरा गया। इस हादसे में चालक सुशील कुमार शुक्ला मैजिक वाहन में फंस गया। उसे रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि जानकारी मिलने पर घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed