फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver dies after being hit by roller while jumping, one injured

कूदने के चक्कर में रोलर से दबकर चालक की मौत, एक घायल

Sun, 10 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being hit by roller while jumping, one injured
गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमिलौर गांव में निर्माणाधीन सड़क पर लटके बिजली के तार से रोलर में करेंट उतरने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। रोलर अनियंत्रित होने पर चालक ने कूदकर जान बचाने का प्रयास किया। इस बीच रोलर के नीचे आ जाने के कारण चालक की मौत हो गई। इस हादसे में वहीं पास में खड़ा एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चालक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि विद्युत निगम ने तार लटकने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

इस हादसे में घायल जोगेंद्र ने बताया कि अमिलौर ऊपरवार गांव में जिला पंचायत की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। रोलर चलाकर पीचिंग कार्य कराया जा रहा था। बिजली का तार काफी नीचे लटका हुआ था। रोलर चालक ने नीचे लटक रहे बिजली की तार की तरफ से ध्यान नहीं दिया। इस बीच रोलर में तार टच हो जाने से करंट उतर आया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इस बीच चालक जटाशंकर यादव (45) पुत्र देवी चरण निवासी नंदापुर थाना ज्ञानपुर रोलर से कूद गए और रोलर के नीचे आ गए। इससे दबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रोलर आगे एक खंभे से टकरा गया। इससे खंभा भी टूट गया। उधर, इस हादसे में घायल जोगेंद्र को गोपीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई जिलाजीत यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, अमिलौर में हुई घटना के मामले में विद्युत निगम ने तार लटकने से इंकार किया है, उधर, हादसे में घायल जोगेंद्र का कहना है कि दुर्घटना विद्युत तार लटकने के कारण रोलर में करंट उतरने के कारण के हुई। इस संबंध में विद्युत निगम के एसडीओ अवधेश पाल ने कहा कि अभी पिछले साल ही वहां लाइन बनी है। उन्होंने कहा कि वहां तार नहीं लटक रहा था, बल्कि रोलर से धक्का लगने के कारण पोल टूट गया, इसके चलते हादसा हुआ। उधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली गई है, जिसमें लोगों ने बताया है कि वहां तार लटक रहा था और चालक ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed