फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver and conductor died by burnt due to two truck collision in bhadodi UP

भदोही में हादसा: ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी की झुलसकर मौत

Fri, 17 Dec 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Dec 2021 09:34 AM IST
सार

 एक ट्रक प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। ऊंज के पास ट्रक से एक कंटेनर पीछे से टकरा गया। हादसे के कारण कंटेनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और  उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन
Driver and conductor died by burnt due to two truck collision in bhadodi UP
जलने के बाद कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदोही-प्रयागराज सीमा के पास ऊंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब पौने तीन बजे कंटेनर पीछे से ट्रक से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर में आग लगने से चालक और खलासी की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। लेकिन, तब तक कंटेनर का काफी हिस्सा जल गया। चालक और खलासी राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। ऊंज के पास ट्रक से एक कंटेनर पीछे से टकरा गया। हादसे के कारण कंटेनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और  उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। थाना प्रभारी पूजा कौर ने बताया कि आग में झुलसने से कंटेनर के चालक और खलासी की मौत हो गई।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें की मदद से आग बुझाई गई। उप निरीक्षक अखिलेवर सिंह ने बताया कि कंटेनर में कपड़ा लदा था। कंटेनर राजस्थान के भीलवाड़ा का है। कंटेनर के मालिक विकास से पुलिस की फोन पर बात हुई। कंटेनर के चालक की पहचान नरेंद्र सिंह (32) और खलासी ईश्वर (21) दोनों निवासी भिलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed