फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water crisis in ward number five, one thousand people affected

Bhadohi News: वार्ड संख्या पांच में पेयजल संकट, एक हजार लोग प्रभावित

Tue, 19 Sep 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in ward number five, one thousand people affected
नगर पंचायत की उदासीनता से वार्ड पांच की कई बस्तियों में पखवाड़े भर से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे एक हजार से अधिक लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुबह और शाम लोग पानी के लिए हैंडपंपो पर लंबी कतार लगा लेते हैं। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के 11 वार्ड में करीब 20 हजार की आबादी है। नगर पंचायत की तरफ से इनके लिए पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। नागरिकों का आरोप है कि वार्ड संख्या पांच के नथईपुर, ज्ञानपुर देहाती, नथईपुर मिल्की मार्ग, दुर्गागंज त्रिमुहानी के पश्चिमी छोर के कुछ क्षेत्रों में एक सितंबर से पानी सप्लाई नहीं हो रही है। सप्लाई पाइप बंद है। हैंडपंप से स्थानीय रहवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं। पानी की किल्लत होने के कारण कई किरायेदार गांव चले गए। नागरिकों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से की गई, लेकिन सुधार नहीं हो सका। नागरिकों ने जहां 17 दिनों से आपूर्ति न होने का आरोप लगाया। वहीं, नगर पंचायत का कहना है कि ये समस्या दो से तीन दिनों से है। टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed