फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dr. Meenakshi Katyayan is the new Superintendent of Police of Bhadohi

Bhadohi News: पानी के अभाव में सूखने लगे पौधे

Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dr. Meenakshi Katyayan is the new Superintendent of Police of Bhadohi
ज्ञानपुर। कालीन नगरी को हरियाली युक्त करने के लिए जोर शोर से लगाए गए पौधे पानी नहीं मिलने से मुरझाने लगे हैं। लगभग 60-70 फीसदी सुख चुके थे।
विज्ञापन

22 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिले में भी पौधरोपण अभियान के तहत 11 लाख 19 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। पौधे लगाने के 10 दिन भी नहीं बीते कि उनकी हरियाली खोने लगी है। वृहद आयोजन के साथ लगे पौधों की पत्तियां पीली पड़ चुकी हैं। मंगलवार को सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए पौधों की पड़ताल करने पर हकीकत का पता चला। ज्ञानपुर, जीआईसी मैदान, वेदपुर स्थित हास्टल कैंपस ग्रांउड सहित ग्राभ सभा चकटोडर, जोरई, सीएमओ कार्यालय, कलेक्ट्रट परिसर और अभोली ब्लाक गेट के सामने और परिसर में लगाए पौधे मुरझा चुके हैं। पत्तियां गिरने लगी हैं।
वन विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर लगाए गए पौधे सही मिले। वन विभाग ने उधवा माफी, कसिदा, सुधैव आदि क्षेत्रों में पौधे लगाए हैं। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की निगरानी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाता है। हर दूसरे दिन पौधों को पानी दिया जाता है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। पौधरोपण अभियान के नोडल डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि अधिकतर पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं। इस बार बारिश काफी कम हुई है। जिसके कारण पौधों को पनपने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिसके कारण वे सूख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पौधों को लगाए जाने के बाद निगरानी बेहद जरूरी है। बताया कि आगामी 15 अगस्त को भी पौधरोपण होना है। जिसके बाद सभी पौधों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। जिसके आधार जीवित पौधों के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed