फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dozens of workers engaged in transplanting paddy became

Bhadohi News: धान की रोपाई में लगे दर्जनों मजदूरों की मठ्ठा पीने से बिगड़ी तबीयत

Tue, 09 Jul 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dozens of workers engaged in transplanting paddy became
चौरी। थाना क्षेत्र के दत्तिपुर बहरी में सोमवार को धान की रोपाई कर रहे मजदूरों की मठ्ठा पीने पर हालत बिगड़ गई। जिसमें बालक सहित एक दर्जन से अधिक लोगों उल्टी होने लगी। दर्जनों लोगों को अचानक उल्टी करता देख मजदूर शोर मचाने लगे। खेत मालिक ने मजदूरों की हालत देख तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी को एबुलेंस की मदद से सीएचसी भदोही में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दत्तीपुर बहरी में सोमवार को राधेश्याम यादव के खेत में बड़ी संख्या में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। मजदूरों में महिला पुरुष के साथ मौके पर उनके बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि रोपाई के दौरान खेत पूर्व प्रधान के पति मालिक राधेश्याम यादव ने नाश्ता में मजदूरों को गुड़, लाई, चना के साथ मठ्ठा भी पीने को दिया था। लाई, चना के बाद मजदूरों ने जैसे ही मठ्ठा पिया उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक दर्जन से अधिक मजदूरों की हालत बिगड़ता देख हड़कंप मच गया। मजदूरों में कई महिलाओं ने अपने छोटे बच्चों को भी मठ्ठा पिलाया था। जिससे उनकी भी तबियत बिगड़ गई। एबुलेंस की मदद से भोनू बनवासी (70), जितेंद्र (28), प्रवीण कुमार (39), रबीना (16), वंदना (25), ज्ञानती (29), सबिता (14), सपना (14), बेबी (2), मुश्कान (4), नितेश (6), सन्ध्या (4), आस्था (5), प्रति (3) और दिव्या (7) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में भर्ती कराया गया। मजदूरों का आरोप है कि मठ्ठा कई दिनों पुराना था। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक समीर उपाध्याय ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है । बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण मजदूरी की हालत बिगड़ी है और सभी को ड्रिप के के साथ दवाएं भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed