फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dowry murder case filed against six

छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against six
औराई। थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी गंगादेई पत्नी रामचंदर की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री अनीता की शादी कोइरौना थाना क्षेत्र के करवधियां निवासी अरविंद के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां भी बन गई थी। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 50 हजार नकद की मांग कर उत्पीड़न कर रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं की जा सकी और गत माह पुत्री को अबूझहाल में मौत की नींद सुला दिया गया। 24 सितंबर को पोस्टमार्टम हाउस ज्ञानपुर पहुंच कर पुत्री की शिनाख्त की गई। एसएचओ श्रीकांत राय ने कहा कि तहरीर पर पति अरविंद, ससुर रामशिरोमनि, सास मीना देवी, जेठानी गुड़िया देवी, जेठ विजय कुमार, देवर बब्बू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed