फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Door to door covid vaccination started in the city of carpet

कालीन नगरी में डोर टू डोर कोविड वैक्सीनेशन शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Door to door covid vaccination started in the city of carpet
कालीन नगरी में एक बार फिर डोर टू डोर कोविड टीकाकरण की शुरूआत कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जाकर वैक्सीन लगाने का कार्य तेज कर दिया है। अभियान के तहत 24 जून तक वैक्सीनेशन का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाना है। अभियान के दौरान 12 से 14 साल तक के बच्चों में वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 6 से 24 जून तक डोर टू डोर टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जो लोग कोविड टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 115 उपकेंद्रों में भी टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान में 1355 आशा कार्यकर्ता, 187 एएनएम और 1300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण का कार्य कराएं। विभाग के अनुसार 12 से 14 साल तक के बच्चों में से 61247 को पहली और 14770 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 17 साल के किशोर-किशोरियों में 102124 को पहली और 86713 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 18 से 44 साल तक के 793616 लोगों को पहली और 651669 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह से 45 से 60 साल के 248143 लोगों को पहली और 222127 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र वालों में से 143529 को पहली और 130491 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज 20898 लोगों को लगाया गया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अमित कुमार दूबे का कहना है कि वैक्सीन से वंचित लोगों को अब डोर टू डोर अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। अभियान 24 जून तक चलेगा और इस दौरान वंचित लोगों में शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed