फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dominance of Bhulaipur children in block level sports

Bhadohi News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में भुलईपुर के बच्चों का दबदबा

Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Bhulaipur children in block level sports
भदोही ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों में अव्वल आए बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी समेत अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई । प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के बच्चों का दबदबा रहा। भुलईपुर की टीम ने 11 स्वर्ण समेत कुल 18 पदक जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर की छात्र लक्ष्मी, पोलोमी, रितिका, महिमा, लक्ष्य, प्रचेता अनुज ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर ने पीटी, योग, जिमनास्टिक, एकांकी, अंत्याक्षरी, लोकगीत, समूह गान में प्रथम स्थान हासिल की। इसके साथ ही बालिका बैडमिंटन एकल में जान्हवीं, कुश्ती बालक वर्ग 25 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में वीरू, बालक वर्ग 50 किलोग्राम भारवर्ग और ऊंची कूद में अंश यादव प्रथम स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील यादव ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम, पीयूष यादव, अनुराग यादव ने कुश्ती, ऊंची कूद और चक्का फेंक में अंकुश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन में उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक आशीष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, चंद्रभूषण मिश्रा, सूर्य भूषण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed