फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctors not found in OPD on time, director of communicable diseases angry

ओपीडी में समय से नहीं मिले चिकित्सक, संचारी रोग निदेशक नाराज

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors not found in OPD on time, director of communicable diseases angry
संचारी रोग निदेशक एके सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय महाराजा चेत सिंह और महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय सहित सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में तमाम खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। महाराजा बलवंत चिकित्सालय में आधे से ज्यादा स्टाफ समय से ओपीडी में नहीं पहुंचा। चिकित्सकों के इंतजार में मरीज ओपीडी के सामने अपना नंबर लगाकर बैठे थे। इस बारे में जब सीएमएस से जानकारी मांगी गई तो वे सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय में दिखी। पूछताछ में चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन संचारी रोग निदेशक को स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका अग्रवाल को निर्देश दिया कि रजिस्टर में मरीजों की पूरी जानकारी दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कभी भी मरीजों का हाल पूछा जा सकता है। निदेशक ने अपने सामने ही डॉ. अमित दुबे का बीपी चेक करवाया, जो सामान्य रहा। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय से कुछ दवा का नमूने ले गए। गोपीगंज सीएचसी, पीएचसी जंगीगंज और सब सेंटर सारीपूर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. विपिन कुमार, सीएमओ संतोष कुमार चक, सीएमएस राजेंद्र कुमार, डॉ. अमित कुमार दूबे आदि मौजूद थे। संचारी रोग निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कराने के लिए सीएमएस से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed