{"_id":"66d1ac35c4e396b904025bc3","slug":"doctors-and-watchmen-drinking-alcohol-in-a-government-hospital-video-went-viral-cmo-took-action-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने सुरक्षित हैं अस्पतालः स्वास्थ्य केंद्र में दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, वीडियो वायरल; CMO ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितने सुरक्षित हैं अस्पतालः स्वास्थ्य केंद्र में दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, वीडियो वायरल; CMO ने लिया एक्शन
Fri, 30 Aug 2024 04:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:59 PM IST
सार
Bhadohi News: वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में खलबली मच गई। सीएमओ ने इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमरे में दारू पीते सरकारी चिकित्सक और अन्य व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर के सुरियावां सीएचसी अंतर्गत करियावं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर रात के समय स्वास्थ्यकर्मी जाम छलकाते दिखे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मच गयी। वायरल वीडियो में अस्पताल के फार्मासिस्ट और चौकीदार के साथ गांव के ही कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे हैं। मामले में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिले में कुल 17 प्राथमिक स्वास्थ्य हैं। जहां अक्सर कभी डॉक्टर के न बैठने, साफ-सफाई और लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। बीती शाम अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें सुरियावां सीएचसी के करियावं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर चार लोगों के शराब पीने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसमें अस्पताल के फार्मासिस्ट और चौकीदार के साथ गांव के ही कुछ लोग बैठकर शराब पीते देखे गए। बीती शाम जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। लोगों का कहना था कि जिसके जिम्मे मरीजों की देखभाल करने की जिम्मेदारी है, जब वहीं नशे में धुत रहेंगे तो किस लिहाज से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रकरण संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. एसके चक ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में एक फार्मासिस्ट और चौकीदार दिख रहे हैं। वहीं गांव के भी कुछ लोग हैं। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।