फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctor suicide under mysterious circumstances

रहस्यमय परिस्थितियों में डाक्टर ने की आत्महत्या

Sat, 21 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 21 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के हरिओम पट्टी गांव में शुक्रवार को दांत के डाक्टर एक ने रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मौत के बाद उसके शरीर पर इन्वर्टर का तार लिपटा था और गले में फांसी का फंदा भी लगा था। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। हालांकि घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

हरिओम पट्टी गांव निवासी शोभित श्रीवास्तव की इकलौती संतान डॉ. आशीष एक साल पूर्व लखनऊ से बीडीएस की पढ़ाई कर घर आया था। वह भदोही  नगर के एक निजी चिकित्सालय में प्रेक्टिस करता था। बताया जाता है कि वह शराब का लती हो गया था और प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था। इसकी वजह से अक्सर मां-बाप से उसका झगड़ा होता था और वह मानसिक तनाव में रहता था। शुक्रवार को सुबह भी घरवालों के साथ उसने मारपीट और गाली गलौज की थी। इस मौके पर गांव के तमाम लोग मौके पर जुटे थे। इसके बाद दिन के 10 बजे के आसपास वह कमरे में मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर इन्वर्टर का तार लिपटा था और गर्दन में फांसी का फंदा भी पड़ा था। उसे फौरी तौर पर भदोही के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग करंट से मौत तो कुछ लोग फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कर रहे हैं। मोढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि एक दिन पूर्व उसके पिता ने तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने उनके बेटे को समझाया था, लेकिन उसकी मौत की सूचना पुलिस को नहीं है। 
विज्ञापन

इनसेट
खेत बेचकर पढ़ाया था डाक्टरी
मोढ़। पिता  शोभित लाल श्रीवास्तव ने अपनी सारी जमीन बेचकर लड़के आशीष को डाक्टरी पढ़ाया था।  लेकिन, लड़के के शराब का लती हो जाने के कारण पिता के अरमानों पर पानी फिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि डॉ. आशीष इन दिनों मानसिक रूप से परेशान दिखता था। गत बृहस्पतिवार को पिता ने चौकी  में आए दिन लड़के के मारपीट करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने उसे घर जाकर समझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed