फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM's selection in Civil Services National Lawn Tennis team

Bhadohi News: सिविल सर्विसेज नेशनल लॉन टेनिस टीम में डीएम का चयन

Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
DM's selection in Civil Services National Lawn Tennis team
जिलाधिकारी गौरांग राठी का चयन सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस के नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस चयन के ट्रायल में विशेष प्रदर्शन की बदौलत जिलाधिकारी का चयन हुआ। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल निदेशालाय की ओर से आयोजित होती है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम की ओर वे नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कहा कि खेल एक ऐसी चीज है, जिसकी बदौलत हम शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी कई प्रयास होंगे। उन्होंने युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी का चयन सिविल सर्विसेज नेशनल लॉन टेनिस टीम में होने के बाद जिले के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed