फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM warns to besiege if incomplete road is not built

अधूरी सड़क नहीं बनने पर डीएम का घेराव करने की दी चेतावनी

Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM warns to besiege if incomplete road is not built
करीब तीन दशक से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने पर रविवार को फत्तूपुर के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अविलंब अधूरे पड़े सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण राजमणि बिंद ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चार किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रति वर्ष कराता ह,ै लेकिन अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जाता है। अधिकारी आधा काम कराकर उसे छोड़ देते हैं। बरसात के मौसम में महिलाएं, बच्चे कीचड़ में होकर आवागमन करते हैं। पूर्व विधायक ने सड़क निर्माण के लिए पंचायत भी कराई। जिसमें सिर्फ ईंट बिछाने की बात तय की गई, लेकिन यह कार्य भी आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को बरसात के मौसम में परेशान होकर भुगतना पड़ेगा। ग्रामीण कल्लन बिंद ने कहा कि उक्त सड़क अभोली बाजार से फत्तपुर बिंद, सरोज बस्ती होते हुए सीधे ब्रह्मणान बस्ती को जोड़ती है। दुर्गागंज-ज्ञानपुर सड़क पर आने के लिए दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में लवकुश, रमाशंकर, चंद्रशेखर, धीरेंद्र कुमार बिंद, शिवसेवक कनौजिया, जयराम, दिलीप कुमार, मीना देवी, निर्मला देवी, बिंदू देवी, रन्नो देवी, किरन देवी, विद्या देवी, राजकुमारी, मिसरी देवी, रवि कुमार आदि शामिल रहे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उमेश सिंह ने बताया कि तीन सौ मीटर अधूरी सड़क का मामला विवादित होने से नहीं बनवाया जा सका है। ग्राम पंचायत समझौते के आधार पर ईंट बिछवाकर सड़क लोगों के लिए आवागमन योग्य करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed