फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM tested preparations for plantation, 23 departments will be involved

Bhadohi News: डीएम ने परखी पौधरोपण की तैयारी, 23 विभाग होंगे शामिल

Tue, 11 Jun 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
DM tested preparations for plantation, 23 departments will be involved
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें मानसून सीजन में पौधरोपण की तैयारी को डीएम ने जानी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन विभाग के साथ 23 विभाग जिसमें पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, लोक निर्माण सिंचाई विभाग नहर, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग, परिवहन, उद्यान विभाग पौधरोपण में शामिल होंगे। डीएम ने समाज के सभी लोगों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। डीएफओ नीरज आर्य ने बताया कि वन विभाग तीन लाख, पर्यावरण 45 हजार, ग्राम विकास विभाग पांच लाख 31 हजार, पंचायती राज 54 हजार पौधे लगाएगा। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed