फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM strict on prescribing outside medicine and private practice

Bhadohi News: बाहर की दवा लिखने व निजी प्रैक्टिस पर डीएम सख्त

Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
DM strict on prescribing outside medicine and private practice
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शैलेश सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में बाहर की दवाएं लिखने और निजी प्रैक्टिस पर नाराजगी व्यक्त की और चेताया कि अगर ऐसा करते पाए गए तो चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने ओपीडी में चिकित्सकों के समय से पहुंचने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति बढ़ाने और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की स्टाॅक उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि इसकी नियमित निगरानी की जाए। सीएमओ ने बताया गया कि नेत्र ज्योति अभियान के तहत मोतिया बिंद के 373 लोगो के ऑपरेशन निशुल्क किए गए हैं। डीएम ने इसे और बढ़ाने को कहा। डीएम ने सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को सख्त निर्देश किया है कि बाहर की दवा मरीजों को न लिखे पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. निर्धारित समय से ड्यूटी करे। निजी प्रेक्टिस की शिकायत मिलने पर जांचो उपरांत विभागीय कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। बिना डीएम के अवकाश स्वीकृत के डॉक्टर मुख्यालय न छोडे़। बैठक में सीडीओ डॉ. शिवकांत द्विवेदी, सीएमओ एसके चक, डीआईओएस अंशुमान, डीपीआरओ संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed