फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM angry over slow progress of construction of Ghajiya overbridge

गजिया ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress of construction of Ghajiya overbridge
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को 50 लाख रुपये से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बीरमपुर का निर्माण इसी महीने के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनवरी 2022 तक खिड़कियों व पुट्टी का कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी। गजिया फाटक ओवरब्रिज के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताईं। साथ ही सेतु निगम के अधिकारियों को पुलिस फोर्स के साथ रास्ते में आने वाले भवनों को ध्वस्त कराकर कार्य जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। साथ ही निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोपीगंज में नाला निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर सीएंडडीएस के अधिकारी को निर्देश दिया कि 10 दिन के भीतर कार्य पूरा कराएं। साथ ही चेतावनी दी कि दस दिन में कार्य पूरा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, आवास विकास परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, सीएंडडीएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को आगाह किया कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनके कार्य समय से पूरा कराएं। गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम अभय कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed