फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divyangjan should play the responsibility in the great festival of democracy

लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांगजन निभाएं जिम्मेदारी

Sun, 13 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Divyangjan should play the responsibility in the great festival of democracy
विधानसभा चुनाव में अधिक मतदान को लेकर शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत भदोही ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दिव्यांग मतदाताओं को मतदाधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। सात मार्च को दिव्यांगजनों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने दिव्यांग मतदाताओं को माला पहनाकर स्वागत किया और जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से भेजा गया निमंत्रण पत्र दिव्यांगजनो को दिया। सीडीओ ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग की ओर से तमाम सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। पोस्टल बैलेट के लिए दिव्यांगजनों को फार्म 12 घ भरने की वैकल्पिक सुविधा दी गई है। ताकि घर बैठे दिव्यांग मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बूथ पर जाने पर बीएलओ हेल्प डेस्क, व्हील चेयर, दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल मतपत्र, रैंप, शौचालय, पानी की व्यवस्था भी केंद्रों पर सुनिश्चित की गई है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार हैं। हम मतदान करके ही देश के विकास एवं सुशासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है। लोकतंत्र में सभी के मत का समान मूल्य एवं महत्व है। उपायुक्त श्रम रोजगार एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजाराम ने सभी उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed