{"_id":"61aa644a63e6c808381cc003","slug":"divyang-children-showed-talent-in-sports-bhadohi-news-vns6259392111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में बीएड विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएन डांगरे ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। समाज में उनके आत्म सम्मान, लोक कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रयास करनी चाहिए। डॉ. मोनिका सरोज ने बताया कि आधुनिक समाज में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. जय प्रकाश शर्मा, संतोष आर्य, सुधीर कुमार रंजन, मंजुल गुप्ता, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराही में हुए खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां, दृष्टि बाधित, अल्प दृष्टि वाले दिव्यांग बच्चों ने भी दौड़ लगाई। शारीरिक रूप से अक्षम इन बच्चों को देख कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि इनमें प्रतिभा और इच्छा शक्ति की कमी है। 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक, बालक वर्ग) में नीतेश शुक्ल प्रथम, रोहित पाठक द्वितीय और शिवाकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर उच्च प्राथमिक वर्ग में सूरज कुमार गौड़ प्रथम, बालिका वर्ग में नीतू ने पहला, यशोदा यादव ने दूसरा और आकांक्षा विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में शुभम मौर्य प्रथम, कृष्णा दुबे द्वितीय और शहजाद तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ (मंदबुद्धि श्रेणी) में कुलदीप सिंह प्रथम, रवि द्वितीय और सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ अल्प दृष्टि श्रेणी में किशन कुमार ने प्रथम, शहजाद ने द्वितीय और नंचू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दृष्टि बाधित (छड़ी दौड़) दौड़ में वीरेंद्र यादव ने पहला, आशीष कुमार ने दूसरा और छोटेलाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीडीओ भानुप्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीईओ आशीष मिश्र, लालजी, यशवंत सिह, सुमन केसरवानी, फराह रईश, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) रश्मि मिश्रा, आशीष सिंह, मनोज उपाध्याय आदि रहे। राष्ट्रीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति के सदस्य सुमित सिंह ने पिपरिस स्थित कुष्ठ आश्रम में गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपहार वितरित किया। इस मौके पर भावेश सेठ, सुधीर, अंकुश आदि मौजूद रहे।