{"_id":"671eba9fe93e04aa3a06eaa4","slug":"district-president-of-pradhan-sangh-died-after-falling-from-the-room-on-the-third-floor-of-the-hotel-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-118322-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से गिरकर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से गिरकर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की मौत
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ ब्लॉक के ग्राम सभा बनकट उपरवार के प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव का शनिवार की देर रात नोएडा में एक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। वह नोएडा अपनी चार पहिया वाहन को मॉडीफाई कराने गए थे। गांव के दो लोग भी उनके साथ थे। परिजनों को जानकारी होते ही नोएडा के लिए रवाना हो गए।
डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार गांव के प्रधान यशवंत सिंह यादव तीन दिन पूर्व 25 अक्तूबर को नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदे थे। उसी गाड़ी को मॉडीफाई कराने दिल्ली गए थे। रात में वह नोएडा के सेक्टर-58 के एक होटल में रुके थे। जहां देर रात तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे से गिरकर उनकी मौत हो गई।
वह पुलिस विभाग में दारोगा पद से वीआरएस लेकर राजनीति में आए थे। सीतामढ़ी से सटे बनकट ग्राम सभा के प्रधानी का चुनाव लड़े और सफल रहे। बाद में ग्राम प्रधान संघ भदोही के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए। वह विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। प्रधानों की समस्याओं को लेकर सदैव आवाज बुलंद करने वाले यशवंत सिंह यादव की गणना तेजतर्रार प्रधानों में थी।
विज्ञापन
गांव में कई विकास कार्यों के साथ तालाब, स्टेडियम और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण उनकी खास उपलब्धियों में शुमार है। वह दरोगा जी के नाम से जाने जाते थे। उनके मौत की जानकारी छोटे भाई रामसागर यादव ने दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर में चल रही थी बेटे की शादी की तैयारी, मौत खींच ले गई नोएडा
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रहे यशवंत सिंह यादव के बेटे अजय यादव की आगामी 28 नवंबर को शादी है। घर में खुशी का माहौल था। प्रधान यशवंत यादव बेटे की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। कार्ड भी छपने के लिए दे दिया गया था, लेकिन काल उन्हें नोएडा खींच ले गया। उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। पुलिस में दरोगा से वीआरएस ले राजनीति में आ गए। प्रधान चुने गए। विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे थे। उनके जीवन मे एक दुखद घटना घटी जब उनके डॉक्टर पुत्र आनंद यादव की दो वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की शादी की तैयारियों में लगे थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन उनके असामयिक मौत ने घर की खुशियां छीन ली। पत्नी सुशीला देवी सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।