फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Magistrate got crop cutting done in village Masari

Bhadohi News: जिलाधिकारी ने ग्राम मसारी में कराई क्राप कटिंग

Sat, 08 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate got crop cutting done in village Masari
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ग्राम मसारी में तहसीलदार सदर अरूण गिरी व क्षेत्रीय लेखपाल तनवीर शौकत साथ क्राप कटिंग कराकर फसल की उत्पादकता को परखा। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने धनी पट्टी में क्राप कटिंग कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने काश्तकार पीयूष पाण्डेय के खेत में क्राप कटिंग कराई। उन्होंने 10 मीटर त्रिकोणीय प्लाट की क्राप कटाई कराया गया। फसल का वजन 11.250 किग्रा पाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में क्राप कटिंग करायी जा रही हैं। फसल कटने के बाद पता चलेगा कि कितनी क्षति हुयी हैं। गेहू के दाने काले व कम भी हुये है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसका आकलन कर शासन को भेजा जायेगा। जिससे किसानों को मुआवजा या अन्य जो भी सुविधाएं हैं, मुहैया करायी जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने शुक्रवार को विकास खंड सिटी के ग्राम पंचायत धनीपट्टी में राजस्व कार्मिको के साथ क्राप कटिंग कराया। उन्होंने काश्तकार राजकुमार पुत्र मुन्नीलाल के खेत की क्राप कटिंग करायी। खेत के दक्षिण पश्चिम कोने से 14 कदम लंबाई, सात कदम चौड़ाई की फसल छोड़कर छोड़ कर त्रिकोणीय प्लाट (सात धूर, 43.3 वर्ग मीटर) की कटाई करायी गयी। फसल का वजन 14.150 किग्रा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed