फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District level trials for civil services aspirants on August 8

Bhadohi News: सिविल सर्विसेज प्रतिभागियों का जिला स्तरीय ट्रायल 8 अगस्त को

Sat, 19 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
District level trials for civil services aspirants on August 8
भदोही। राज्य कर्मचारियों के विकास और उनके शारीरिक संवर्धन को ध्यान में रखते हुए साल 2025-26 के लिए जिला व मंडल स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल 8 अगस्त से 21 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर चलेगा। भदोही जिला स्तरीय ट्रायल 8 अगस्त को मूंसीलाटपुर स्टेडियम में होगा। मंडलीय चयन ट्रायल 12-13 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय भिस्कुरी मिर्जापुर में होगा। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला और मंडलीय ट्रायल में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 20-21 अगस्त को प्रादेशिक चयन ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह चयन ट्रायल अलग-अलग शहरों में होगा। बताया कि आठ अगस्त को जिलास्तरीय ट्रायल में वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिलास्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 12 और 13 अगस्त को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रॉयल में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। जो खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में चयनित होंगे वे 20 व 21 अगस्त को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में भाग ले सकेंगे। प्रदेश स्तरीय ट्रायल अयोध्या, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बलिया, गाजियाबाद, आजमगढ़ और रामपुर में संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed