फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Hospital in bhadohi

जिला अस्पताल का हाल बेहाल

Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Hospital in bhadohi
ज्ञानपुर। तमाम प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का प्रयास कितना सफल है, इसकी बानगी बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में देखने को मिली। दिन के 11 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर अपनी सीट पर बैठे नहीं दिखे। केवल एक फिजीशियन मरीजों का उपचार करते देखे गए। दूर-दूर से आए तमाम मरीज घंटों से बैठकर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। जबकि ओपीडी शुरू होने का समय सुबह आठ बजे है।
विज्ञापन

बढ़ती मरीजों की तादाद के साथ सरकारी जिला अस्पतालों और पीएचसी-सीएचसी पर जिस अनुपात में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता जा रहा है, उसी हिसाब से लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। ठंड में मरीजों की तादाद में थोड़ी कमी आई है, लेकिन चिकित्सा विभाग कहीं ज्यादा बेफिक्र हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। लेकिन, दिन के 11 बजे तक फिजीशियन कक्ष को छोड़कर लगभग सभी चिकित्सकों के चैंबर खाली रहे। कुर्सियां खाली देखकर डॉक्टर साहब की लोकेशन पूछने वाले मरीजों को टका सा जवाब मिलता कि अभी डॉक्टर साहब नहीं हैं, थोड़ी देर में आएंगे। घड़ी की सुइयां जब 11 बजाने लगी तो मरीजों और तीमारदारों की बेचैनी बढ़ने लगी। दूर-दूर से आए कुछ मरीज बैठकर इंतजार करते रहे तो उनके तीमारदार ऊंघते नजर आए। लखनो से आए सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि मुझे कान, नाक, गला से जुड़ी समस्या के लिए परामर्श लेना था, मगर किसी चैंबर में चिकित्सक नहीं दिखे। मनीष कुमार ने कहा कि दांत में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था, डॉक्टर नहीं मिले तो वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि मैं एनएचएम की मीटिंग में मिर्जापुर आया हूं। ओपीडी समय पर शुरू होनी चाहिए। अगर इतनी देर से ओपीडी शुरू हो रही है तो पता लगाकर जवाब तलब कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed