फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District high alert , checking on labyrinthine

जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

Tue, 28 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 28 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
District high alert , checking on labyrinthine

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार सुबह हुए आतंकी हमले के बाद जिले में भी हाई अलर्ट कर दिया गया। कई बैंको और प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच की गई। सीतामढ़ी मंदिर और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को दिन में ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सोमवार सुबह पांच बजे ही पंजाब के गुरुदासपुर में थाने पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें दर्जन भर से अधिक सिपाही और नागरिकों की मौत हो गई। आतंकी हमले को लेकर देश भर में हाई          अलर्ट घोषित कर दिया। शासन का निर्देश आने के बाद        पुलिस अधीक्षक एके राय ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क करते हुए छापेमारी का निर्देश दिया।      एसपी के निर्देश पर सीतामढ़ी स्थित सीता मंदिर की सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है। ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज के कई बैंको, ज्ञानपुर रोड, भदोही    स्टेशनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक एके राय ने बताया कि हमले के मद्देनजर कोर्ट परिसर और सीतामढ़ी मंदिर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों ने दिन में ही वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया। सुरक्षा के दृष्टि से कहीं भी कोताही नहीं        बरती जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed