{"_id":"a5ca3b141ad63fd0a9ca253445fa9a16","slug":"district-high-alert-checking-on-labyrinthine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार सुबह हुए आतंकी हमले के बाद जिले में भी हाई अलर्ट कर दिया गया। कई बैंको और प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच की गई। सीतामढ़ी मंदिर और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को दिन में ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सोमवार सुबह पांच बजे ही पंजाब के गुरुदासपुर में थाने पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें दर्जन भर से अधिक सिपाही और नागरिकों की मौत हो गई। आतंकी हमले को लेकर देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। शासन का निर्देश आने के बाद पुलिस अधीक्षक एके राय ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क करते हुए छापेमारी का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सीतामढ़ी स्थित सीता मंदिर की सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है। ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज के कई बैंको, ज्ञानपुर रोड, भदोही स्टेशनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक एके राय ने बताया कि हमले के मद्देनजर कोर्ट परिसर और सीतामढ़ी मंदिर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों ने दिन में ही वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया। सुरक्षा के दृष्टि से कहीं भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन